झांसी। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश एवं कानपुर बुंदेलखण्ड क्षेत्र के नेतृत्व में जनपद झांसी के मण्डल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों का निर्वाचन होने पर जिला चुनाव अधिकारी एवं जिला सहचुनाव अधिकारी के द्वारा सूची घोषित की गयी जिसमें गरौठा से मण्डल अध्यक्ष गोविंद नारायण गुप्ता, गुरसरांय से अरूण नायक, बामौर से गोविंद प्रताप सिंह, मोंठ से धु्रव सिंह परमार, पूंछ से राजेश सिंह सेंगर, समथर से अवधेश कुमार अग्रवाल, चिरगांव से प्रवीण समाधिया, बरूआसागर से अमर सिंह कुशवाहा, बड़ागांव से महीपत यादव, बबीना कैण्ट से पलविंदर सिंह, बबीना ग्रामीण से मनोज श्रीवास, रक्सा से अरविंद राजपूत, सदर कैण्ट से अनरिूद्घ दुबे, टहरौली से पंचम पटेल, टोड़ीफतेहपुर से हाकिम सिंह, बंगरा से पुष्पेंद्र कुशवाहा, सकरार से अजय दुबे, मऊरानीपुर नगर दिनेश राजपूत, मऊरानीपुर ग्रामीण चंद्रशेखर अरजडिय़ा, चुरारा से मुन्नालाल कुशवाहा को बनाया गया। वहीं जिला प्रतिनिधियों में गरौठा से कैलाश सोनी, गुरसरांय से हरीप्रकाश खरे, बामौर दिनेश झा, मोंठ से विपिन कुमार पाठक, पूंछ से संदीप सोनी, समथर से सुधीर तिवारी, चिरगांव से प्रतिपाल कुशवाहा, बरूआसागर से विजय दुबे, बड़ागांव से अखिलेश श्रीवास्तव, बबीना कैण्ट ज्ञानचंद्र जैन, बबीना ग्रामीण से जगत राजपूत, रक्सा वनमाली साहू, सदर कैण्ट से महेन्द्र अग्रवाल, टहरौली से अवध कुमार, टोड़ीफतेहपुर से श्यामबिहारी खरे, बंगरा से वीरेन्द्र नायक, सकरार से त्रिवेन्द्र सिंह, मऊरानीपुर नगर से कृष्ण कुमार पुरवार, मऊरानीपुर ग्रामीण से बृजकिशोर पटेल, चुरारा से बृजेश पटसारिया को चुना गया।