झांसी ट्रेफिक पुलिस में प्रौन्नति : 5 एस आई बने इंस्पेक्टर 

0
41

एसएसपी ने इंस्पेक्टर पद के सितारे कंधों लगा शुभकामनाएं दीं 

झांसी। यातायात पुलिस में अपनी उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं दे रहे यातायात उप-निरीक्षक प्रेमपाल सिंह, प्रदीप कुमार, श्यामवीर सिंह, कृष्णकांत शर्मा, मुकेश कुमार को निरीक्षक (स०पु०) के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति का यह गौरव पाकर सभी पाँचों अधिकारी अब ‘निरीक्षक स०पु०’ के महत्वपूर्ण पद पर आसीन हो गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनपद झाँसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा स्वयं अपने हाथों से सभी पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के सितारे लगाए गए। सितारे पहनाने के उपरांत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने सभी नवनियुक्त निरीक्षकों को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य की कामना की और कहा कि, “पदोन्नति केवल पद का ही नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों का भी विस्तार है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी नई ऊर्जा, पूर्ण निष्ठा और लगन के साथ यातायात प्रबंधन एवं जनसेवा के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here