16 को होगी राष्ट्रीय संत मोरारी बापू की रामकथा

0
52
Oplus_16908288

झांसी। 16 अक्टूबर को राष्ट्रीय संत मोरारी बापू द्वारा झांसी में एक दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। इसके लायर क्राफ्ट मेला मैदान में पूर्ण तैयारी कर दी गई है।

राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, रवि निखरा ने बताया कि जब सनातन संस्कृति पर ज्यादा कुठाराघात हुआ और सनातन हिंदू संस्कृति घटने लगी उस समय आदि शंकराचार्य ने निकलकर सभी को जोड़ने का काम किया इसी तरह से जहां से आदि शंकराचार्य ने यात्रा शुरू की थी वहीं से मुरारी बापू ने 10 अक्टूबर को कन्याकुमारी से यात्रा प्रारंभ कर 15 स्थान पर रुकते हुए कश्मीर पर यात्रा समाप्त होगी। दूसरे चरण में पुनः द्वारका से यात्रा शुरू कर जगन्नाथ पुरी पर समाप्त होगी।

स्वास्तिक यात्रा का उद्देश्य सनातन हिंदू वैदिक संस्कृति पर हो रहे कोठारा घात को रोकने हेतु समाज को जागृत कर एक करना है, इसी यात्रा के क्रम में झांसी में 16 अक्टूबर को सुबह 9:00 बजे से क्राफ्ट मैदान मोरारी बापू पधार रहे हैं। वह राम कथा के माध्यम से सनातन हिंदू वैदिक संस्कृति पर इसकी रक्षण हेतु प्रवचन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here