झांसी। सिंचाई विभाग ड्राइंग स्टाफ एसोसिऐशन उत्तर प्रदेश झांसी/ जालौन/ललितपुर की द्विवार्षिक कार्यकारणी का गठन हेमंत कुमार वर्मा, सदस्य प्रांतीय कार्यकारणी की अध्यक्षता तथा सौरभ वर्मा क्षेत्रीय सचिव झांसी-चित्रकूट धाम मण्डल के कुशल संचालन में सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। इसमें जनपद झांसी से रवीन्द्र चंद्र को शाखा अध्यक्ष, विनोद कुमार को उपाध्यक्ष, हेमंत कुमार वर्मा सचिव चुने गये। नीलिमा अख्तर संयुक्त सचिव, अमित शुक्ला कोषाध्यक्ष, राखी पालवी सम्प्रेक्षक, पामीला वर्मा प्रचार सचिव चुने गये। जनपद शाखा जालौन से प्रहलाद सिंह राजपूत सचिव चुने गये। जनपद शाखा ललितपुर से दिनेश चंद्र गुप्ता अध्यक्ष, राजेश कुमार सोनी सचिव चुने गये। राजेश कुमार अग्रवाल जनपद शाखा झांसी से सदस्य चुने गये। श्रवण कुमार गुप्ता जनपद शाखा जालौन से सदस्य चुने गये। इस प्रकार अशोक कुमार रायकवार, संगणक / विशेष आमंत्रित सदस्य महोबा भी उपस्थित थे।