झांसी। रेलवे में फिर नौकरी पर आए सेवानिवृत कर्मचारियों को फिर से एक साल का सेवा विस्तार मिलने से राहत है। इन्हें 30 नब बर 2019 से हटाने का था आदेश था।
भारतीय रेलवे बोर्ड से री-इंगेज कर रिटायरमेंट के बाद फिर से नौकरी पर लगे कर्मचारियों के लिए यह खबर राहत ारी है। दरअसल, रेलवे ने री-इंगेजमेंट ऑफ रिटायर्ड इंप्लाइज के तहत हजारों कर्मचारियों को भर्ती कर किया था। रेल मंत्रालय ने सेवानिवृत कर्मियों की वापसी के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) की शक्तियों में इजाफा कर देशभर के सेवानिवृत कर्मियों को एक बड़ा तोहफा दिया था। इसके तहत नियम बना था कि रेलवे में जिस ड्यूटी या ब्रांच से कर्मी सेवानिवृत होंगे उन्हें उसी पोस्ट पर फिर लगा दिया जाएगा। हालांकि इस पॉलिसी में 1 दिसंबर 2019 तक लागू रहने का जिक्र किया गया था। इससे पहले रेल मंत्रालय ने 30 नवंबर 2019 को इनकी सेवाएं समाप्त करने के लिखित आदेश दिए थे, किन्तु जब फिर से समीक्षा की गयी तो इनकी जरूरत महसूस होने के बाद रेलवे मंत्रालय ने अब ऐसे कर्मचारियों की सेवा एक साल के लिए बढ़ा दिया है। रेलवे बोर्ड से इस स बन्ध में 28 नब बर 2019 को भारतीय रेलवे के सभी जोन के महाप्रबंधक को पत्र भेजा गया है।