झांसी। उमरे झांसी मण्डल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी के निर्देशन में स्टेशन प्रागंण में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, स्टेशन डायरेक्टर एवं सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति में आग बुझाने का मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी तथा आग लगाकर अग्निशमन यंत्र से आग को बुझा कर बताया गया। इसके अलावा दमकल कर्मियों द्वारा गैस सिलेण्डर में आग लगाकर अग्निशमन यंत्र व गीले कपडे से आग को बुझा कर बताया एवं फायर बॉल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
इस मॉकड्रिल का आशय कर्मचारियों को निर्भीकता पूर्वक आग को बुझाने के लिए प्रशिक्षित करना रहा ताकि आग लगने पर कोई हानि न हो सके। इस माकड्रिल में लगभग 250 रेलवे कर्मचारी, 25 पुलिस कर्मचारी एवं 75 आम जनता व यात्री उपस्थित रहे। अन्त में वरिष्ठ ण्डल संरक्षा अधिकारी द्वारा रेलवे कर्मचारियों को आग बुझाने के स बन्ध जानकारी दी व फायर ब्रिगेड के सुपरवाइजर, कर्मचारियों और सभी विभागों के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।