भाजपा की तथाकथित जबरदस्त जिताऊ रणनीति की पोल खुली

0
17

ढपोल शंखी नेता गायब, हार की जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं 

झांसी। इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक निर्वाचन में उम्मीद के विपरीत समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ मानसिंह यादव ने 60358 मत हासिल कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को जबरदस्त शिकस्त तो दी ही साथ ही भाजपा के सांसद, विधायकों, एमएलसी के फौजफाटे व क्षेत्रीय अध्यक्ष सहित संगठन की तथाकथित जबरदस्त जिताऊ रणनीति को चुनौती देकर साबित कर दिया कि सब कुछ हवा-हवाई और बैठकों व सोशल मीडिया तक ही सीमित था। अशोक कुमार राठौर को विजय बनाने के दावा करने वाले ठेकेदार नेताओं के बड़बोलेपन ने ऐसी नैया डुबोई कि शर्म आ रही है। कल तक अपने आप को वोटों का ठेकेदार बता कर जीत का श्रेय लेने के लिए आतुर भाजपा के कतिपय नेता परिणाम रूझान देख कर फोन तक नहीं रिसीव कर रहे। परिणाम घोषित होते ही ढपोल शंखी गायब हो गए, उनका अता पता नहीं है। कल तक जीत का सेहरा पहनने का ख्वाब संजोए बेचारे प्रत्याशी को आज कुछ कहते नहीं बन रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here