प्रशासन ने 2 से 3 माह में माँगें पूरी करने का दिया ठोस आश्वासन
झाँसी। डीजल लोको शेड झाँसी में कार्यरत कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित एवं ज्वलंत समस्याओं को लेकर आज दिनांक 28.10.2026 को नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मैन्स यूनियन (NCRMU) के बैनर तले सैकड़ों रेल कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार (टूल डाउन) कर रेल प्रशासन की निष्क्रियता के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया।
यह आंदोलन NCRMU के मंडल मंत्री कॉमरेड अमर सिंह यादव के कुशल निर्देशन एवं शाखा सचिव कॉमरेड बृजमोहन सिंह के प्रभावी नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसमें शेड कर्मचारियों के साथ-साथ मंडलीय व विभिन्न शाखाओं के प्रमुख पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रमुख माँगें एवं वार्ता का सार:
प्रदर्शन के दौरान यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (डीजल) / Sr. DME (DSL) से सीधी व दो-टूक वार्ता की। वार्ता में मुख्य रूप से निम् मुद्दे उठाए गए:
* लोको होल्डिंग का अत्यधिक भार: शेड की क्षमता से अधिक लोको होल्डिंग के कारण कर्मचारियों पर बढ़ते अनुचित दबाव को नियंत्रित करना।
* रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती/पदोन्नति: शेड में कर्मचारियों एवं सुपरवाइजर्स के खाली पड़े पदों को अविलंब भरना।
* इलेक्ट्रीक ट्रिप शेड मे डीजल लोको शेड झाँसी को handover नही करने।
* WAG9 लोको का स्थानांतरण: कार्यभार के संतुलित विभाजन हेतु WAG9 लाइन लोको को कानपुर शेड स्थानांतरित करना।
प्रशासन का आश्वासन:
यूनियन के एकजुट दबाव और तार्किक वार्ता के फलस्वरूप रेल प्रशासन ने यूनियन की सभी प्रमुख माँगों को स्वीकार करते हुए इन्हें दो से तीन माह के भीतर पूर्ण करने का लिखित/स्पष्ट आश्वासन दिया। इसके साथ ही रेल प्रशासन ने इस पूरे घटनाक्रम और कर्मचारियों की माँगों से प्रमुख मुख्य विद्युत अभियंता (PCEE/NCR/ प्रयागराज मुख्यालय को भी औपचारिक रूप से अवगत कराया है।
उपस्थिति:
इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन व सभा में मुख्य रूप से केंद्रीय सहायक महामंत्री कॉम शशि कपूर, मंडल उपाध्यक्ष कॉम निर्मल सिंह संधू, संयुक्त मंडल मंत्री कॉम मनोज जाट, सहायक मंडल सचिव कॉम राजीव श्रीवास्तव, मंडल कोषाध्यक्ष कॉम राजेश कुमार, टीआरएस-डीजल लोको शाखा के अध्यक्ष कॉम जे.बी. खरे, कॉम कमलेश शर्मा, कॉम राजकुमार शर्मा, कॉम नितिन जैन, कॉम प्रदीप पाल, कॉम राहुल दुबे, कॉम मानसिंह मीना, कॉम रविन्द्र कुशवाहा, कॉम विकास दुबे, कॉम राहुल राय एवं डीजल लोको शेड झाँसी के सभी सम्मानित सुपरवाइजर सहित झाँसी मंडल की विभिन्न शाखाओं के शाखा सचिव, शाखा अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कर्मचारी साथी उपस्थित रहे।














