पति की लंबी उम्र के लिए व्रत..
झांसी। वैष्णो माता मंदिर में करवा चौथ के पावन अवसर पर आज विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। महिलाओं ने एकत्र होकर पति की दीर्घायु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ विधि-विधान से पूजा संपन्न की।
इस अवसर पर बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य महिला अध्यक्ष रजनी गुप्ता ने भी पूरे श्रद्धा भाव से करवा चौथ की पूजा संपन्न की। उन्होंने वैष्णो माता के दरबार में करवा माता की कथा सुनी, चांद को अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण किया। मंदिर परिसर में उपस्थित अन्य सुहागिन महिलाओं ने भी एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएं दीं।
मंदिर के पुजारी जी ने बताया कि करवा चौथ का व्रत अखंड सौभाग्य और प्रेम का प्रतीक है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि आती है। उन्होंने कथा सुना कर सभी को संकल्प दिलाया।
पूजा के बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ भाजपा नेत्री रजनी गुप्ता रचना चड्ढा भारती राय दीपा गुप्ता ज्योति शर्मा करुणा तिवारी रश्मि महेंद्रु सोनिया उषा महेंद्रु अंजू मनसारमानी मंजू गुप्ता भारती श्रीवास्तव मंजू अवस्थी पूजा आनंदानी सरोज गुप्ता सीमा राय मीनाक्षी बामी पायल गेड़ा इत्यादि महिला श्रद्धालुओं ने भाग लिया।














