झाँसी . नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन झाँसी मंडल के मंडल मंत्री कॉ अमर सिंह यादव के दिशा निर्देश में कारखाना शाखा EMS-1 के शाखा सचिव कॉ.राजा भइया के नेतृत्व में एवं शाखा अध्यक्ष कॉ. रामकुमार परिहार की अध्यक्षता में EDP शॉप में आयोजन ईडीपी शॉप इंचार्ज विवेक भारद्वाज द्वारा NCRMU EMS-1 कारखाना शाखा में शाखा संयुक्त सचिव के पद पर कॉ.शिवम यादव एवं शाखा सहायक सचिव के रूप नामित कॉ.श्री अरविंद कुमार का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया गया।
EDP शॉप इंचार्ज विवेक भारद्वाज ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बुके (पुष्पगुच्छ) और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर EDP शॉप इंचार्ज ने कहा, “इन दोनों योग्य और अनुभवी पदाधिकारियों के आने से NCRMU कारखाना शाखा की कार्यकुशलता और तकनीकी क्षमताओं को एक नई दिशा मिलेगी।
नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इस आत्मीय स्वागत के लिए शॉप इंचार्ज और शाखा पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे शाखा के सभी सदस्यों के साथ मिलकर संगठन के लक्ष्यों को प्राप्त करने और कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्षा ऊषा सिंह, मंडलीय पदाधिकारी के रूप में झाँसी मंडल से मंडल सहा.सचिव हरि शंकर यादव,शाखा सचिव राजा भइया, शाखा अध्यक्ष राम कुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा के पूर्व अध्यक्ष आशीष नायक, शाखा,शाखा उपाध्यक्ष रामनिवास, शाखा उपाध्यक्ष सुनील शर्मा, शाखा सहा.सचिव चिम्मन सिंह यादव, अरविंद कुमार, ईसीसी सोसायटी डायरेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा, उत्तर मध्य रेलवे इंस्टिट्यूट डेलीगेट संतोष कुमार वर्मा कारखाना सांस्कृतिक अकादमी के संयुक्त सचिव विवेक भारद्वाज, कारखाना सांस्कृतिक अकादमी की महिला सदस्य अमृता गुप्ता, CEC मेंबर मनोज कुमार साहू, AGC मेंबर अनुराग सहगल, एक्टिव मेंबर बृजेश कुमार पाल आदि उपस्थित रहे। शाखा अध्यक्ष राम कुमार परिहार ने आभार व्यक्त किया।













