पहली बार झांसी में 1008 डॉ. स्वामी कैलाशानंद गिरि के मुखारबिंद से राम कथा 

0
8
Oplus_16908320

26 नवंबर से मुक्ताकाशी मंच पर सात दिवसीय आयोजन में जुटेंगे देश विदेश से भक्त व साधू संत 

झांसी। आगामी 26 नवंबर से झांसी के किले के पार्श्व में मुक्ताकाशी मंच से सात दिनों तक भक्ति रस की धारा बहेगी और उसमें देशी विदेशी भक्त ओतप्रोत रहेंगे। पहली बार झांसी में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 डॉ स्वामी कैलाश आनंद गिरि महाराज के मुखारविंद से श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा का आयोजन 26 नवंबर गुरुवार से 2 दिसंबर बुधवार 2026 तक राजा गंगाधर राव मुक्ताकाशी मंच पर होगा। प्रतिदिन दोपहर एक बजे से प्रभु इच्छा तक कथा का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन की जानकारी देते हुए चरण सेवक एड.अनूप कुमार देहाती ने बताया कि यह धार्मिक आयोजन श्री ठाकुर जी महाराज की अनुकंपा से कराया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ 26 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ होगा।  इसके बाद विधिवत श्रीराम कथा का शुभारंभ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सात दिवसीय आयोजन के दौरान भक्त प्रतिदिन स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों, मर्यादा और भक्ति से जुड़े प्रसंगों का श्रवण करेंगे। 28 नवंबर शनिवार को विशेष आकर्षण रहेगा। इस दिन बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध गायिका कविता शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। उनकी भजन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण बनेगा।

श्री शिवहरे ने बताया कि कथा के समापन दिवस 2 दिसंबर बुधवार को दोपहर 12 बजे के बाद से कार्यक्रम स्थल पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने धर्म प्रेमी जनता से श्रीराम कथा में पहुंचकर धर्मलाभ लेने और आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। इस दौरान रवि राय, सुमित राय, राहुल कुशवाहा, विक्रम गोस्वामी, उमाकांत सिंह, राजवीर यादव, शिवम, ईशान, विनीत श्रीवास्तव, उज्ज्वल शरण सिंह आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here