झांसी। उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश झांसी अवनीश सक्सेना के निर्देश पर झांसी में संचालित आश्रयगृहों के निरीक्षण हेतु गठित समिति द्वारा आज आश्रयगृहों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। आश्रयगृह निरीक्षण समिति के अध्यक्ष पारसनाथ विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट झांसी, सदस्या इंदु द्विवेदी प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय झांसी, सदस्य हितेश अग्रवाल प्रधान मजिस्ट्रेट किशेार न्याय बोर्ड झांसी एवं विजय कुमार वर्मा सिविल जज सी.डि/प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झांसी द्वारा मदर टेरेसा होम निर्मला शिशु भवन एवं निर्मल हृदय सिविल लाइन सेंटर ज्यूडस फाउण्डलिंग होम, शिशु विहार गढिय़ा फाटक झांसी एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित वृद्घाश्रम सिद्घेश्वर नगर झांसी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान पायी गयी कमियों को अविलम्ब दूर करने के लिये सम्बन्धित संस्थाओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।