झांसी। मंडल रेल प्रबंधक झांसी दीपक कुमार सिन्हा के द्वारा सतर्कता से कार्य करने वाले कर्मचारियों को संरक्षा पुरस्कार प्रदान किये गये।
कर्मचारियों को संरक्षित रेल संचालन करने, सतर्कता तथा सजगता पूर्वक कार्य करने तथा गाड़ी संचालन के दौरान पायी गयी अनियमितताओं पर त्वरित कार्यवाही कर रेल संचालन को संरक्षित करने के उत्कृष्ट कार्य के लिए संक्षा प्रशस्ति पत्र तथा नकद पुरस्कार रु. 500/- प्रदान किया गया। इसके साथ ही इन सभी कर्मचारियों को वरि मंडल संरक्षा अधिकारी/झॉसी द्वारा भविष्य में भी सतर्कता, सजगता तथा उत्कृष्टता पूर्वक कार्य करने के लिए काउंसिल किया गया ।
कर्मचारी का नाम निम्न प्रकार है:
1. देवेन्द्र कुमार पुरोहित/ लोको पायलट पैसेंजर, झांसी
2 रमा शंकर यादव / सहायक लोको पायलट पैसेंजर, झांसी
3. एस.पी. सिंह परिहार/वरि. ट्रेन मैनेजर (पैसेंजर) झांसी
4. संतोष शर्मा/उप स्टेशन प्रबंधक कोटरा
5. अनवर खान लोको पायलट/झांसी
6. अफसर खान सहायक लोको पायलट/झांसी
7. विनीत कुमार पॉइंट्समैन बी “करौंदा
8. धर्मेन्द्र कुमार जैन लोको पायलट (पैसेंजर)
9. तन्मय प्रसून उप स्टेशन प्रबंधक / करौदा
इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री आर डी मौर्य, मुख्य परियोजना प्रबंधक / गति शक्ति यूनिट श्री पी के सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी / श्री गिरीश कंचन , श्री अखिल शुक्ला / वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, श्री शिवम श्रीवास्तव/ वरि मंडल बिजली अधिकारी झाँसी एव मंडल के समस्त अधिकारी गण उपस्थित रहे।












