• एनसीआरईएस की मण्डलीय परिषद सभा सम्पन्न
    झांसी। नार्थ सेन्ट्रल रेलवे इम्पलाईज संघ झांसी मंडल की मण्डलीय परिषद सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि आरपी सिंह ने नव वर्ष 2020 संघर्ष वर्ष निरूपित करते हुए कहा सरकार द्वारा एक तरफ रेलवे में निजीकरण और निगमीकरण के नाम पर रेल को बेचने का प्रयास किया जा रहा है तो वहीं दूसरी ओर इण्डष्टरियल डिस्पयूट एक्ट में संशोधन के नाम पर ट्रेड यूनियन मूवमैंट को कमज़ोर करने का असफल प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार आश्वासन देने के बाद भी न तो न्यूनतम वेतन में बढोतरी की और न ही फिटमेंट फेक्टर में बढोतरी की गयी। उन्होंने बताया कि एनपीएस के समापन के लिए नव वर्ष में पूरी ताकत के साथ आन्दोलन किया जायेगा।
    प्रारम्भ में मण्डल सचिव वीजी गौतम ने झांसी मंडल के संगठन के क्रियाकलापों पर रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुये आने वाले वर्ष में झाँसी मंडल संघर्ष के लिए तैयार है। मण्डल अध्यक्ष राम कुमार सिंह ने अध्यक्षीय भाषण में शाखाओं की शक्ति को ही मंडल की शक्ति बताया। इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जेके चौबे, बीके सिंह, सुरेश राय, नीरज दुबे, केएस शुक्ला, महेन्द्र सेन, राजेश गुप्ता, कामता साहू, संजीव नायक, केपी सिंह, केके त्रिपाठी, प्रेम चन्द मीना आदि ने विचार व्यक्त किये। संचालन भानु प्रताप सिंह चन्देल ने और आभार टीपी सिंह ने व्यक्त किया।