झांसी। एनसीआरएमयू के तत्वावधान में टीआरएस डीजल शेड झांसी में एआईआरएफ के आह्वान पर जन जागरण के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान संगठन के मंडल सचिव कॉ आरएन यादव को एआईआरएफ का कार्यकारणी सदस्य चुने जाने पर एनसीआरएमयू की टीआरएस डीजल शाखा द्वारा स्वागत किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए कॉ अशोक त्रिपाठी मंडल उपाध्यक्ष ने कर्मचारियों को एनपीएस के तहत हो रहे नुकसान के बारे मे विस्तृत जानकारी दी। मंडल सचिव कॉ आरएन यादव द्वारा रेलवे को निजीकरण एवं निगमीकरण की ओर ले जाने के लिए सरकार के मंसूबों का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि सरकार किस तरह से 8 विभागों को मर्ज कर 4 विभाग बना रही है एवं उससे होने वाली परेशानियों के बारे में चर्चा की। शाखा सचिव कॉ डीके खरे ने जन जागरण सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कॉ अरुण दीक्षित व शाखा अध्यक्ष कॉ ब्रजमोहन ने कर्मचारियों पर हो रहे कुठाराघात व सरकार की मंशा के बारे मे चेताया एवं सजग रहने की बात की। इस मौके पर कॉ केके मिश्रा, पवन पाठक, निर्मल सिंह, जेबी खरे, छोटे राजा, कमलेश शर्मा, सतेंद्र, अंकित राय, सचिन, राजकुमार शर्मा, रामशरण, गौरव सिंह आदि बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थिति रहे। संचालन कॉ जसवंत सिंह ने किया।