झांसी। आरपीएफ मण्डल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रे0सु0ब0 झांसी स्टेशन के निर्देशन पर क्यूआरटी टीम के आर0 जय प्रकाश गौंड, विजय कुमार शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, राज कुमार वर्मा व डी0एस0मीना के द्वारा रेलवे स्टेशन झांसी पर सर्च किया गया। सर्च के दौरान पीएफ नं0 02 पर जीआरपी पुल के सामने पोल नं0 59 के सामने चार लड़कियां संदिग्ध हालत में दिखाई दीं। इन लड़कियों के चेहरे का मिलान मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष झांसी से प्राप्त फोटो से किया गया। इसके बाद चारों से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना-अपना नाम व पता क्रमश: मुस्कान राजपूत (13 वर्ष) पुत्री शंकर सिंह, सलोनी राजपूत (12 वर्ष) पुत्री शंकर सिंह, खुशबू (12 वर्ष) पुत्री राज कुमार व अन्नु कुमारी (15 वर्ष) पुत्री अंगद प्रजापति सभी निवासी सेमरा कला थाना अशोका गार्डन जिला भोपाल म0प्र0 बताया। चारों के मिलने की जानकारी प्रभारी निरीक्षक व मंडल सुरक्षा नियंत्रण कक्ष को दी गयी। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए चारों को रेलवे चाईल्ड लाईन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। बताया गया है कि उक्त चारों लड़कियां अपने-अपने घरों से भाग कर अनजाने सफर पर जा रहीं थीं, किन्तु समय पर सूचना मिलने से पकड़ी गयीं।