झांसी। एनसीआरएमयू के मंडल कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें मंडल सचिव आरएन यादव ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया एवं सभी शाखाओं को निर्देश दिया कि वह अपनी प्रचार सामग्री जैसे बैनर, झंडियां, पम्फलेट अथवा यूनियन संबधी अन्य किसी भी कार्य में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कतई न करें। इसके अतिरिक्त मंडल सचिव ने सभी से अपने व्यक्तिगत दैनिक कामों के लिये भी सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की अपील की। इसके उपरांत सभी ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करने की शपथ ग्रहण की। मीडिया प्रभारी पवन झारखडिय़ा ने उपस्थित साथियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि रेलकर्मी एवं यूनियन कार्यकर्ता होने के साथ साथ सभी जिम्मेदार नागरिक भी हैं, इसलिए फर्ज बनता है कि हम अपने न सिर्फ घर अपितु शहर और देश को भी स्वच्छ रखें, तथा पर्यावरण को सुधारने में अपना योगदान दें। कार्यक्रम में अशोक त्रिपाठी, नीरज उपाध्याय, मनोज जाट, पीके स्याल, एनएस यादव, पीके जैन इत्यादि उपस्थित रहे।