• वर्कर्स यूनियन का त्रैमासिक अधिवेशन सम्पन्न
    झांसी। आल इण्डिया रेलवे इम्प्लाइज फेडरेशन एवं एक्टू से सम्बद्ध नार्थ सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन का त्रैवार्षिक अधिवेशन/वार्षिक आम सभा घनश्याम नगर रेलवे कालोनी स्थित श्री राम लीला मैदान में सम्पन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता का0 एस0पी0एस0 यादव केन्द्रीय अध्यक्ष वकर्स यूनियन एवं संचालन केन्द्रीय संगठन मंत्री का0 विनय तिवारी ने किया।
    अधिवेशन का उदघाटन करते हुए आल इण्डिया इम्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वर्कर्स यूनियन के महामंत्री का0 मनोज पाण्डेय ने विगत तीन वर्षों से संगठन द्वारा किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि रेलवे के 60 प्रतिशत युवा जो एन0पी0एस0 के मारे हुए है दोनों मान्यता प्राप्त संगठन से निराश होकर आपके साथ जुड़ा हैं जिसे संघर्ष में विश्वास है। अधिवेशन में निर्णय लिया गया कि ट्रैक मेन्टेनरों, आर्टिजन कर्मियों, रनिंग के साथ हो रहे अन्याय, रेल में निजीकरण, निगमीकरण एवं एन0पी0एस0 समाप्त करा कर ओ0पी0एस0 लागू कराने तक वर्कर्स यूनियन संघर्षरत रहेगी। संरक्षक मण्डल में का0 एस0एन0 ठाकुर, का0 आर0एन0 बनर्जी, का0 आर0एन0 सिंह, का0 पी0एस0 राय, का0 दीपक वर्मा ने भाग लिया। संरक्षकों की देख-रेखर में नार्थ सेन्ट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के केन्द्रीय पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें सर्व सम्मति से का0 एस0पी0एस0 यादव को केन्द्रीय अध्यक्ष, का0 गिलबर्ट राबर्ट कार्यकारी अध्यक्ष, का0 बृज किशोर उपाध्याय, का0 जे0के0 चौधरी को उपाध्यक्ष, का0 मनोज कुमार पाण्डेय महामंत्री, का0 दिनेश बहादुर सिंह संयुक्त महामंत्री, का0 सैय्यद इरफात अली, का0 दिलीप यादव, सहायक महामंत्री, का0 विनय कुमार तिवारी संगठन मंत्री और का0 संजय तिवारी केन्द्रीय कोषाध्यक्ष चुने गये। अंत में केन्द्रीय अध्यक्ष का0 एस0पी0एस0 यादव एवं महामंत्री का0 मनोज पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा कि मान्यता प्राप्त यूनियनों द्वारा झूठे शिकायत करके इस संगठन के लोगों को लगातार प्रशासन द्वारा प्रताडित कराने के बावजूद वर्कर्स यूनियन में जिस मजबूती से कर्मचारियों का विश्वास अर्जित किया उसके लिए उ0म0रे के सभी तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का संगठन आभार व्यक्त करता है।
    त्रैवार्षिक अधिवेशन में चुनाव से पूर्व संरक्षक का0 एस0एन0 ठाकुर, का0 आर0एन0 सिंह, इलाहाबाद मण्डल के मण्डल मंत्री का0 एस0 डब्ल्यू हुसैन, झॉसी मण्डल के मण्डल मंत्री का0 अरविन्द राय, आगरा मण्डल के का0 राहुल चौरसिया, शाखामंत्री का0 वरूण कुमार, शाखा मंत्री का0 राम किशोर, शाखा मंत्री फतेहपुर राजू यादव, शाखा अध्यक्ष जंक्शन सिंह मनोज शिवमूर्ति, हंसराज मीना, आर0के0टी0ए0 के महामंत्री दिलीप यादव शिकोहाबाद के शाखा मंत्री ओम पाल यादव ने सम्बोधित किया। अधिवेशन में तीनों मण्डल के सभी शाखा मंत्री सभी शाखा अध्यक्ष एवं ए0जी0एम0 सदस्य उपस्थित रहे।