झांसी। सामाजिक संस्था साहू क्लब के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुय अध्यक्ष ममता लश्करी ने महिलाओं की एकजुटता पर बल दिया। उन्होंने समाज की कुरीतियों पर प्रहार करते हुये बताया कि आज की बालिका कल की नारी है अत: साहू क्लब बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को अभियान के रूप में चला कर महिलाओं के उत्थान में अहम भूमिका निभायेगा। इस दौरान गायत्री ने महिलाओं को अपनी भागीदारी में अपना हक बरबार से लेने के लिये जागरूक किया। इस मौके पर अमिता छिया, गायत्री, रेख, ऊषा, मंजू, रानी कोटिया, जयदेवी, भावना, गीता आदि उपस्थित रहीं। अंत में बृजेन्द्र लश्करी ने आभार व्यक्त किया।