झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में दांडी यात्रा की ९०वीं वर्षगांठ मनाई गई। उक्त अवसर पर कांग्रेसियों ने पैदल मार्च कर दांडी यात्रा की याद को ताजा किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा के माध्यम से एक बहुत बड़ा संदेश देकर अंग्रेजों के खिलाफ बड़ा आंदोलन खड़ा कर स्वंत्रता संग्राम आंदोलन में परिवर्तन की लहर ला दी थी। देश के आजादी के इतिहास में दांडी यात्रा को खासा महत्व दिया जाता है।
इस अवसर पर राजेन्द्र रेजा ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा राष्ट्र की विचारधारा है और हम उनके मूल्यों पर ही चलकर देश का विकास क सकते है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि अब अंग्रेजों ने नमक पर कर लगा दिया तब महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम में ८० लोगों के साथ न सत्याग्रह की शुरूआत की। उन्होंने दांडी गांव तक २४ दिन की लम्बी पदयात्रा की उस यात्रा में उनके साथ हजारों लोग जुड़ते चले गये। यह एक अहिंसात्मक आंदोलन था। उन्होंने बताया कि दांडी गांव में समुद्र किनारे पहुंचकर महात्मा गांधी ने नमक बनाया और अंग्रेजी हुकूमत का नमक कानून तोड़ कर उनके एकाधिकार को खत्म कर दिया। आगे चलकर नमकर सत्याग्रह अंग्रेजों के अत्याचार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन बन गया। इस यात्रा के माध्यम से हम समाज को संदेश देंगे कि वे गांधी जी के विचारों सत्य, शांति, अहिंसा और सामाजिक सद्भाव से जुड़ें व संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लें। कार्यक्रम में अरविंद रावत, पूरन मिश्रा, प्रकाश गुप्ता, मुन्नी अहिरवार, अभिषेक दीक्षित, अमित डेंगरे, अफसर खान, हैदर अली, मनीष रायकवार, राजकुमार यादव, राकेश अमरया, सोबरन सिंह रावत आदि उपस्थित रहे। संचाल अनु श्रीवास्तव ने व आभार जे.के. दोहरे न व्यक्त किया।













