झांसी। कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूकता हेतु आरपीएफ द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज साधु के वेशभूषा में आरपीएफ स्टेशन पोस्ट कर्मी द्वारा रेलवे क्षेत्र में रेलवे कर्मचारी व उनके परिजनों को समझाया गया। यह अभियान रेल सुरक्षा बल झांसी स्टेशन पोस्ट प्रभारी निरीक्षक ए.के.यादव के निर्देशन में उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत, उ.नि राजकुमारी गुर्जर, उ नि नितिन कुमार हमर अधिकारी द्वारा रेलवे कॉलोनी झांसी में भारत सरकार के आह्वान पर। अभियान के दौरान साधुवेशधारी ने आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाने, कोरोना बचाव के लिए 05 वचन मांगते हुए जागरूकता अभियान चला गया है। अभियान के तहत घर-घर जाकर सभी कॉलोनी वासियों के मोबाइलों में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाया गया जिसके दौरान ऐप में सही सही जानकारी प्रविष्टि करने के लिए विशेष रूप से अनुरोध किया गया। लोगों की हौसला अफजाई के लिए जिनके मोबाइलों में उक्त ऐप पहले से डाऊलिंग थी, उनके ऊपर पुष्प वृष्टि करते हुए सम्मान किया गया है। गौरतलब है कि इस के पूर्व आरपीएफ द्वारा राक्षस वेशभूषा में विशेष जागरूकता अभियान चलाया था।