झांसी। जनपद के थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में पोस्ट आफिस के पीछे क्षेत्र से दबंग अपने साथियों के साथ एक किशोरी का अपहरण कर ले गए। पीड़ित लड़की की मां आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने व लड़की को बरामद करने की गुहार को लेकर भटक रही है।
इस मामले में सीपरी बाजार क्षेत्र में पोस्ट आफिस के पीछे निवासी विधवा ने थाना सीपरी बाजार में प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसकी नावालिग पुत्री 24 म ई को सुबह 7 बजे अचानक घर से लापता हो गयी। खोजबीन करने पर पता चला कि उसकी नावालिग पुत्री को पड़ोसी दबंग अपने साथियों के साथ मिलकर भगा ले गया। इसकी सूचना सीपरी थाना पुलिस को देने पर कोबरा आयी और जांच पड़ताल की। इसके बाद रात में पीड़ित परिवार आरोपी के घर पहुंचा और लड़की से बात की, किंतु वह घर लौटने को तैयार नहीं हुई। पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंग दर्शाया धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर लड़की को बरामद करने की गुहार की है।