झांसी। आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल द्वारा मंडल के सभी स्टेशनों पर ,हमारे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रधानमंत्री को अपनी मांगों से संबंधित पोस्टकार्ड भेजने के कार्यक्रम के साथ ही सांकेतिक विरोध हेतु मंडल के सभी स्टेशनों पर सभी स्टेशन मास्टर्स द्वारा अपनी अपनी शिफ्ट में ड्यूटी के दौरान काला फीता लगा कर शांतिपूर्ण एवम सुचारू रूप से ड्यूटी संपादित की जा रही है। यह कार्यक्रम आगामी 15 जून तक चलेगा ,15 जून को सभी आन ड्यूटी स्टेशन मास्टर्स उपवास रख कर अपनी ड्यूटी करेंगे।
हमारी मांगे है कि
-फ्रीज किया हुआ डी ए ,बापस किया जाए
-सभी ओपन लाइन स्टाफ जैसे स्टेशन मास्टर्स को अन्य विभाग की तरह कोविड 19 से सुरक्षात्मक कवर हेतु बीमा कवर प्रदान किया जाए
-मजदूर विरोधी श्रम कानूनों को वापस लिया जाए।
झांसी स्टेशन पर आज कार्यरत सभी स्टेशन मास्टर्स ,सर्व श्री पी के अग्रवाल, मनीष खत्री ,एस के अग्रवाल, ए के गुप्ता, डी के सिंह, मनोज बिलोनियाँ, सुश्री गरिमा तिवारी ,राम कुमार द्विवेदी ,मनोज मिश्रा ,सी एल अहिरवार ,आर के शर्मा, दिनेश त्यागी ,श्याम श्रीवास्तव ,शेलेन्द्र त्रिपाठी, ओ पी सूर्यवंशी, आशीष त्रिवेदी टी पी भटनागर श्रीमती रुखसार सुश्री पूनम, ए के जैन ,सी एल यादव ,सहित सभी स्टाफ काला फीता लगा कर अपनी अपनी ड्यूटी स्टेशन ,आर आर आई , ई आई ,डाउन यार्ड में शांतिपूर्ण तरीके से कर रहे है। अंत में अजय दुबे मंडल सचिब एस्मा झांसी ने आभार व्यक्त किया।