झांसी। 10 जुलाई 2020 को जेतिन बी राज IRPFS ने मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल / झांसी मंडल/ उत्तर मध्य रेलवे का पद ग्रहण किया है। नये DSC जेतिन बी राज सिकंदराबाद से स्थानांतरित होकर झांसी आये हैं। गौरतलब है कि झांसी मंडल के आरपीएफ के सीनियर कमांडेंट उमाकांत तिवारी का स्थानांतरण झांसी मंडल से आरपीएफ अकादमी लखनऊ कर दिया गया था। इनके स्थान पर जेतिन बी राज को भेजा गया है।