झांसी। भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक व वरिष्ठ समाजसेवी मनमोहन गेड़ा को उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड में विशेष आमंत्रित सदस्य नामित किया गया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता ने जनपद के व्यापारियों की समस्या के निदान हेतु मनमोहन गेड़ा को जनपद की कमान सौंपी है। मनमोहन गेड़ा ने कहा कि व्यापारी कल्याण बोर्ड द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वह पूरी तरह से निर्वहन करेंगे। जनपद स्तर पर आयोजित होने वाली उद्योग बन्धु बैठक में अधिकारियों के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर विशेष मंथन किया जायेगा और जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निराकरण कराया जायेगा।