झांसी। उमरे के झाँसी मंडल द्वारा COVID-19 संकट काल में भी समस्त सावधानियों सहित निरंतर कार्य किया गया I जिसके फलस्वरूप वित्तीय वर्ष 2020-21 में माह अप्रैल से जुलाई तक की अवधि में फ़ूड ग्रेन लदान में मंडल द्वारा अच्चा प्रदर्शन करते हुए कुल 5369 वैगनों का लदान किया तथा 51 करोड़ से अधिक रेल राजस्व का अर्जन किया गया है I

इसके अतिरिक्त माह जुलाई-20 में पेट्रोलियम पदार्थ के 4737 वैगनों का लदान किया गया, जिससे 26.37 करोड़ का राजस्व प्राप्त हो सका I DOC के 357 वैगनों के लदान से भी मंडल ने 4.5 करोड़ का राजस्व अर्जन किया तथा बल्लास्ट (गट्टी) के 782 वैगनों के लदान से मंडल को 2.09 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ I