झांसी। बुन्देलखंड के झांसी में किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गौरी शंकर बिदुआ ने कृषि बीमा को हिन्दुस्तान का सबसे बड़ा घोटाला बताया है। इस घोटाले की शिकायत लेकर किसान नेता झांसी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने शिकायत करते हुए न्याय मांगा है।
किसान रक्षा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. गौरी शंकर बिदुआ ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि जब कृषि बीमा शुरु हुआ है तभी किसानों के साथ घोटाला ही घोटाला होता आ रहा है। पिछले वर्ष 2019 में खरीफ की फसल में 2 लाख 5 हजार किसान का बीमा का प्रीमियम कम्पनी द्वारा कराया गया था। जबकि हम किसान 2 लाख 95 हजार हैं। बीमा होने के बाद किसानों का 90 प्रतिशत नुक्सान हो गया। जिसे बीमा कम्पनी, अधिकारी और सरकार ने भी माना।
बीमा कम्पनी ने दो लाख 5 हजार किसानों के नुक्सान को जायज बताया। लेकिन सही मायने 1 लाख 30 हजार किसानों को नुक्सान हुआ है। शेष किसानों को छोड़ दिया। इतना ही इस पर भी बीमा कम्पनी ने लगभग 1 लाख 22 हजार किसानों को मुआवजा दिया है। शेष अभी भी बीमा कम्पनी की ओर टकटकी लगाए हुआ बैठे हैं। बीमा कम्पनी हर बार किसानों के साथ धोखा करती है। वह शासन-प्रशासन से मांग करते है कि सभी किसानों को बीमा की रकम दी जाये।
वहीं जब इस मामले को लेकर अधिकारियों ने बड़ी आसानी से यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया कि इसमें टेक्निीकल प्रॉबलम आई है। जिस कारण शेष किसानों को बीमा की रकम नहीं मिल सकी है।उन्होंने शिकायत करते हुए न्याय मांगा है।