झांसी। जिला/ शहर कांग्रेस कमेटी ने अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ के नेतृत्व में जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया। इस दौरान किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवराज सिंह परिहार ने कहा कि उत्तर प्रदेश बुन्देलखण्ड क्षेत्र का किसान कर्जदार हो गया है फसल कमजोर होने के कारण आर्थिक तंगी, सरकारी कर्ज, साहूकारों का दबाव से तंग आकर किसान आत्महत्या कर रहा है इस वर्ष भी धान के किसान एमएसपी के आधार पर सरकारी खरीद केंद्र की उदासीनता के चलते अपनी फसल 1100 से 1200 रुपए प्रति कुंटल बेचने पर मजबूर हैं। तहसील स्तर पर मूंगफली खरीद केंद्र खोले जाएं।
शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि आज बुंदेलखंड में किसान बदहाल है और वह धान की फसल बेचने के लिए दर-दर भटक रहा है क्रय केंद्र पर उसकी फसल में तमाम तरह की कमियां जैसी फसल की नमी आदि बता कर उसे बैरंग वापस कर दिया जा रहा है हमारी सरकार से मांग है की नियमित रूप से धान की खरीद क्रय केंद्रों पर की जाए एवं नए खरीद केंद्र बनाए जाएं । जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र नए खरीद केंद्रों की शुरुआत जाएगी!
उक्त अवसर पर राजेंद्र सिंह यादव, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, अफजाल हुसैन, देवीसिंह कुशवाहा,जितेंद्र भदौरिया मनीराम कुशवाहा,शिवम नायक, गिरजा शंकर राय, कुलदीप यादव,सफीक मुन्ना, सचिन श्रीवास,दीपक निम, नीता अग्रवाल, मीना आर्य,सरला भदौरिया, शमशाद बेगम, शहनाज हुसैन, मजहर अली, सहीदा बेगम, इंजीनियर विनोद वर्मा, नंदराम सिंह खंगार, प्यारेलाल बेधड़क, हिना कौसर शमीमा बानो हजरत खान, ब्रह्म प्रकाश सोनी, मुनीर अहमद , आबिदा खान, हजरत खान, आशिया सिद्धकी आदि उपस्थित रहे!