झांसी। जनपद में तैनात 05 उप निरीक्षकों को निरीक्षक पद पर प्रोन्नति होने उनके कंधों पर एसएसपी ने लगाये स्टार एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी बधाई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी दिनेश कुमार पी0 द्वारा जनपद झाँसी में तैनात उप निरीक्षकों का निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त होने पर अपने कैम्प कार्यालय में निरीक्षक पर पर प्रोन्नति प्राप्त होने वाले उप निरीक्षकों के कन्धों पर स्टार लगाए एवं बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर प्रोन्नति प्राप्त करने वाले अधिकारीगण का विवरण निम्नवत है- उप निरीक्षक श्री जितेंद्र मोहन सिंह थाना नवाबाद झाँसी, उप निरीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह थाना चिरगाँव झाँसी, उप निरीक्षक श्री अमित गंगवार थानाध्यक्ष रक्सा झाँसी, उप निरीक्षक श्री रण विजय सिंह थाना मऊरानीपुर झाँसी, उप निरीक्षक श्री बरुण प्रताप सिंह थाना उल्दन जनपद झाँसी।