झांसी। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन झाँसी संगठन जिलाध्यक्ष रसकेन्द्र गौतम के नेतृत्व में ्बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्ववेदी से भेंट कर समस्याओं को अवगत कराया और उनसे निराकरण करने का अनुरोध किया। इसमे शिक्षको की अतर्जनपदीय स्थानान्तरण करके समस्त शिक्षकों को मन चाहे ब्लॉक में तैनाती दी जाये। समस्त जनपदो में प्रधानाध्यापक के पद खाली होने के बाद भी शिक्षको से इंचार्ज का कार्य कराया जा रहा है जो शिक्षण कार्य पर प्रतिकूल असर डाल रहा है अति शिक्षको के लंबित प्रमोशन को तत्काल पूर्ण किया जाये। आर.टी.ई.एक्ट के अनुपालन में शिक्षकों को गैर शैक्षणिक कार्यो (बी.एल ओ.) से मुक्त रखा जाये। शिक्षको को राज्य कर्मचारियों की तरह पितृ अवकाश दिया जाये। प्रतिनिधि मंडल में सुनील गुप्ता,विपिन त्रिपाठी,पवन गुप्ता नीरज चऊदा,पवन देव त्रिपाठी,रंजीत यादव आदि उपस्थित रहे।