झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता एवं पूर्व मंत्री भारत सरकार प्रदीप जैन आदित्य के मुख्य आतिथ्य में जयंती समारोह में महारानी लक्ष्मी बाई एवं श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर याद किया गया!
उक्त अवसर पर भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा की वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए देश की आजादी का इतिहास वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के नाम के साथ याद किया जाता है।
शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि वीरांगना लक्ष्मीबाई की वीरता के चर्चे संपूर्ण विश्व में आज भी गूंजते हैं उसी प्रकार भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गांधी की शौर्य गाथा भी इतिहास में एक चमकते सितारे के रूप में दिखाई देती है उन्होंने अपने अदम्य साहस से पाकिस्तान को चीर कर दो हिस्सों में विभाजित कर दिया था हम दोनों वीरांगनाओं को शत शत नमन करते हैं! उक्त अवसर पर राजेंद्र रेजा,चंद्र शेखर तिवारी पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, इम्तियाज हुसैन, पूर्व शहर अध्यक्ष जितेंद्र भदोरिया,प्रकाश गुप्ता पूर्ण मिश्रा देवी सिंह कुशवाहा भरत राय ,मीना आर्य, शमशाद बेगम, हजरत खान, राकेश अमरया, शबनम, रशीद कुर्रेशी, मेवालाल ,जे के दोहरे, हैदर अली ,गौरव शर्मा, बुध सिंह पटेल, शैलेश गौड़, शहनाज हुसैन,मुन्नी कनौजिया, शमीमा बानू ,साकरा बेगम, जेके निर्मोही
सभा का संचालन राजेंद्र रेजा ने आभार राजेंद्र शर्मा ने व्यक्त किया !