झांसी। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की जयंती शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में भारत सरकार के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य उपस्थित रहे!
मुख्य अतिथि प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि भारत रत्न आदरणीय डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी देश के सर्वोच्च पद पर स्थापित होकर भी अपनी शालीनता व सहजता से लोगों को मुग्ध करने वाले प्रसाद जी का पूरा जीवन जनसेवा व लोककल्याण हेतु समर्पित रहा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अरविंद वशिष्ठ ने कहा डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। वे भारतीय स्वाधीनता आंदोलन के प्रमुख नेताओं में से थे और उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था! उक्त अवसर पर राजेंद्र रेजा, राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, राम कुमार खरे एडवोकेट, मानव श्रीवास्तव, मजहर खान, हैदर अली, मनीष रायकवार, राकेश अमरया, मुकुट बिहारी मिश्रा, अमित चक्रवर्ती गुल मोहम्मद आदि उपस्थित रहे। संचालन अनु श्रीवास्तव ने व आभार भरत राय ने व्यक्त किया,!