झांसी। रेल प्रशासन द्वारा विशेष गाड़ियों का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गाडी संख्या 08203 / 08204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग स्पेशल एक्सप्रेस (सप्ताह में 02 दिन) का संचालन 10 जनवरी से दुर्ग से तथा 11 जनवरी से कानपुर से किया जा रहा है I गाडी संख्या 08203 दुर्ग स्टेशन से प्रत्येक रविवार एवं मंगलवार को 10 जनवरी से अग्रिम सूचना तक संचालित की जाएगी I इसी प्रकार गाडी संख्या 08204 कानपुर स्टेशन से प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को  11 जनवरी से अग्रिम सूचना तक संचालित की जाएगी I

गाडी संख्या 08203 दुर्ग स्टेशन से समय 20:10 बजे प्रस्थान कर रायपुर, अनुपपुर, कटनी, मैहर, सतना होते हुए मंडल के चित्रकूट स्टेशन पर अगले दिन समय 08:32-08:34 बजे, अतर्रा स्टेशन पर समय 09:03-09:05 बजे, बांदा स्टेशन पर समय 09:45-09:50 बजे, रगौल स्टेशन पर समय 10:22-10:24 बजे, भरवासुमेरपुर स्टेशन पर समय 10:42-10:44 बजे, घाटमपुर स्टेशन पर समय 11:12-11:14 बजे पहुचकर समय 13:20 बजे कानपुर स्टेशन पहुचेगी I वापसी में गाडी संख्या 08204 कानपुर स्टेशन से समय 17:40 बजे प्रस्थान कर मंडल के घाटमपुर स्टेशन पर समय 18:43-18:45 बजे, भरवासुमेरपुर स्टेशन पर समय 19:15-19:17 बजे, रगौल स्टेशन पर समय 19:33-19:35 बजे, बांदा स्टेशन पर समय 20:40-20:45 बजे, अतर्रा स्टेशन पर समय 21:23-21:25 बजे, तथा चित्रकूट स्टेशन पर समय 21:51-21:53 बजे पहुचकर सतना, मैहर, कटनी, अनुपपुर रायपुर, होते हुए, समय 13:00 बजे दुर्ग स्टेशन पहुचेगी I

गाडी संख्या 01811/01812 खजुराहो-ललितपुर-खजुराहो पूर्णतः आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) का संचालन 08 से 31 जनवरी  तक कुल 24 फेरों के लिए किया जा रहा है I

गाडी संख्या 01811 खजुराहो स्टेशन से समय 07:10 बजे प्रस्थान कर छतरपुर स्टेशन पर समय 07:43-07:45 बजे, इशानगर स्टेशन पर समय 09:45-09:50 बजे, रगौल स्टेशन पर समय 10:22-10:24 बजे, भरवासुमेरपुर स्टेशन पर समय 08:07-08:09 बजे, खरगापुर स्टेशन पर समय 08:33-08:35 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर समय 09:29-09:31 बजे, उदयपुर स्टेशन पर समय 10:03-10:05 पहुचकर समय 11:10 बजे ललितपुर स्टेशन पहुचेगी I वापसी में गाडी संख्या 01812 ललितपुर स्टेशन से समय 11:30 बजे प्रस्थान कर उदयपुर स्टेशन पर समय 12:02-12:04 बजे, टीकमगढ़ स्टेशन पर समय 12:25-12:27 बजे, खरगापुर स्टेशन पर समय 13:10-13:12 बजे, इशानगर स्टेशन पर समय 13:36-13:38 बजे, छतरपुर स्टेशन पर समय 13:56-13:58 बजे पहुचकर समय 15:20 बजे ललितपुर स्टेशन पहुचेगी I