झांसी। उमरे के झांसी स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में लगभग 19 वर्ष के यात्री की मौत पहेली बनी हुई है। दरसल, 17 जनवरी को स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में एक यात्री को बेहोशी हालत मेंं पड़ेे होने की सुचना पर प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल झांसी स्टेशन हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। रेलवे डॉक्टर आनंद प्रकाश द्वारा यात्री को चेक करने पर मृत घोषित किया गया, किंतु मृत्यु का कारण ज्ञात नहीं हो सका। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। संभावना व्यक्त की गई की यात्री जहर खुरानी का शिकार बना है। मृतक की शिनाख्त रामदेव पुत्र शिंदे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बनीबड़ी, जिला महोबा, उत्तर प्रदेश केेे रूूप में हुई। यात्री के पास वापी से झांसी का टिकट मिला था।