झांसी। आज़ाद भारत के 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदीप जैन आदित्य पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार द्वारा स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले क्रांतिकारियों के उत्तराधिकारी परिवार के बुजुर्गों में पुत्र, पुत्री एवं पुत्रवधू का शॉल उड़ा कर एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम ऋणी है उन स्वाधीनता संग्राम के दीवानों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आज़ाद कराया। आज हम शौभाग्यशाली जो आज आज़ादी की हवा पानी स्वतंत्र सामाजिक जीवन मे स्वतंत्रता से जीवन यापन कर पा रहे है।हमे स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियो को भुला नही सकते है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र झांसी के महान क्रांतिकारियों सीताराम आज़ाद के 66 वर्षीय पुत्र राजगुरु आज़ाद, भैरों प्रसाद राय की 94 वर्षीय पुत्री लक्ष्मीबाई राय, शोभा निगम ,रामप्रसाद पाठक ,अरुण कुमार हिंगवासिया स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्रगण पूर्व पुलिस अधीक्षक उत्तर प्रदेश पुलिस अवदेश रिछारिया ,गिरजाशंकर राय पौत्र राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समिति के केंद्रीय मीडिया प्रभारी को भी सम्मानित किया। सम्मान के क्रम में बी एल भास्कर अध्यक्ष न्याय आधिकार चौपाल ने डॉ अजीतकुमार मिस्ट्री, अमित बाजपेई, अभिजीत मिस्री ने भी सम्मानित किया।