झांसी। झांसी जिले के बरुआसागर थाना क्षेत्र में ड्यूटी जाते समय दिल का दौरा पड़ने से एक होमगार्ड की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।
झांसी जिले के बड़ागांव निवासी 52 वर्षीय कोमल सिंह पुत्र स्व जालिम अहिरवार होमगार्ड का जवान था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी बरुआसागर थाने में लगी हुई थी। विगत रात्रि वह ड्यूटी के लिए घर से बरुआसागर जा रहा था। तभी बरुआसागर थाना क्षेत्र में रास्ते पर अचानक दिल का दौरान पड़ने से उसकी मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।