– अवैध निर्माण करने वालों पर लिखेगा मुकदमा

झांसी। सदर विधायक की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया द्वारा फूटा चौपड़ा अन्दर सैंयरगेट में पंचमुखी महादेव मंदिर में अवैध निर्माण का मुद्दा उठाया गया था और कार्रवाई का आश्वासन भी मिला था पर जब कुछ नहीं हुआ और मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो रास्ट्रभक्त संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में फूटा चौपड़ा स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया और प्रशासनिक अधिकारियों को अवैध निर्माण के सम्बंध में जानकारी देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की। निरीक्षण में मंदिर पर दुकान का अवैध निर्माण किया जाना पाया गया है। नगर निगम की सार्वजनिक नाली पर दुकान बनी हुई मिली। जिस पर रास्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया ने तत्काल नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त से वार्ता कर अवैध निर्माण हटाये जाने की मांग की। जिस पर नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने दो दिन के भीतर उक्त अवैध निर्माण को हटवाकर मंदिर को अतिक्रमण मुक्त कराए जाने का आश्वासन दिया। अंचल अडजरिया ने चेतावनी दी कि अगर पुनः अवैध निर्माण किया जाएगा तो संगठन की ओर से निर्माण करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। इस दौरान संंगठन के रवि खटीक, अरुण कुशवाहा, ललित, आदित्य, विनोद वर्मा, मनोज वर्मा आदि उपस्थित रहे।