झांसी। संगीत मय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह का आयोजन स्वयं ठाकुर जी एवं समस्त क्षेत्रवासी द्वारा इंदिरा गार्डन गोंदु कंपाउंड झांसी में प्रारंभ हो गया  है। परम श्री देव भूषण कृष्ण महाराज श्री धाम वृंदावन द्वारा प्रतिदिन सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा। इसी क्रम में सोमवार को क्षेत्र की महिलाओं द्वारा गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई जो गोंदु कंपाउंड से शुरू की गई जिसमें मुख्य यजमान संतोष दुबे एवं सीमा दुबे रही।  कलश यात्रा  का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इसमें बालकिशन कुशवाहा के नेतृत्व में शोभा यात्रा का स्वागत कर प्रसाद व ठंडा शरबत  वितरण किया गया। कलश यात्रा में शामिल सुशीला दुबे, रेखा कुशवाहा, सरोज, उर्मिला, कमलेश, सीता कुशवाहा, हेमलता सक्सेना, कुसुम भटनागर, सुनीता वर्मा, शुभा दुबे, सुषमा तिवारी, सुशीला कुशवाहा, गोकुल दुबे, रामबाबू दुबे, दिनेश सिंह, महेंद्र प्रताप पांडे, सुधीर शुक्ला, ओम प्रकाश चौहान, महेश चंद्र द्विवेदी, किशनलाल, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, एमपी नायक, सत्य नारायण मिश्रा, अशोक पाठक, ऋषिकेश नायक आदि मौजूद रहे।