3 फेज लोको की टेस्टिंग के दौरान सीनियर टेक्नीशियन करण्ट से झुलसा
झांसी। उमरे के झांसी मंडल में एसी लोको शेड में भगवान की कृपा से मंगलवार की रात अमंगल होने से बच गया। एसी लोको (WAG 9) की टेस्टिंग के दौरान अचानक करण्ट लगने से सीनियर टेक्नीशियन मान सिंह मीना की जान पर बन आई। करण्ट से मीना झुलस गया। इस घटनाक्रम को लेकर एनसीसीआरएमयू ने जबरदस्त प्रदर्शन कर बिना पूर्ण रूप से प्रशिक्षण के काम कराने का आरोप लगाया। इसके कारण लगभग चार घंटे शेड में टूल डाउन / काम ठप्प रहा।
गौरतलब है कि झांसी एसी लोको शेड में 3 फेज के लोको के मेंटीनेंस / मरम्मत का कार्य कराया जा रहा है। कर्मचारी नेताओं की मानें तो 3 फेज के लोको के बारे में झांसी शेड का संबंधित तकनीकी स्टाफ पूरी तरह से प्रशिक्षित नहीं है। इसके कारण दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसका एक उदाहरण मंगलवार की रात शेड में आने से अफरातफरी मच गयी।
एसी लोको शेड में E-1 अनुभाग में 3 फेज के एसी लोको (WAG 9) को मेंटीनेंस के लिए लाया गया था। मंगलवार रात लगभग 9 बजे इंजन की टेस्टिंग सीनियर टेक्नीशियन मान सिंह मीना कर रहा था। इस दौरान अचानक करण्ट लगने से मीना झुलस गया और उसके कपड़ों में आग लग गई। यह देख कर साथी कर्मचारियों ने उसे बचाया। मीना की हालत देखकर शेड में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेलवे अस्पताल भेज दिया गया। वहां से उसे यथार्थ हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।
इस मामले में एनसीआरएमयू ने इस घटनाक्रम के विरोध में टूल डाउन कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने SR. DEE/TRS तथा अन्य के विरुद्ध जमकर नारेबाजी तथा विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन को देखते हुए DEE/TRS के द्वारा शाखा NCRMU TRS-DSL से वार्तालाप की। इसके उपरांत कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए संगठन द्वारा उठाए गयी सभी समस्याओं का निराकरण करने भरोसा दिया। इस दौरान इस दौरान मंडल मंत्री का अमर सिंह जिंदाबाद, मंडल अध्यक्ष भावेश प्रसाद जिंदाबाद, का निर्मल सिंह संधू जिंदाबाद, का J B khare जिंदाबाद, का ब्रजमोहन सिंह जिंदाबाद के नारे लगाए गए। आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन शांत हुआ। इससे शेड में कार्य 4 घंटे बन्द रहा /TOOL DOWN रहा।
इस घटनाक्रम पर यूएमआरकेएस के मंडल संगठन मंत्री राजेश ठकुरानी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए यूनियन के पदाधिकारियों से अनुरोध किया है कि 3 फेज लोको के कार्य में पूर्ण रूप से प्रशिक्षित नहीं हैं और कार्य कराया जा रहा है व नाईट में ओवर लोड कार्य भी कराया जाता है। इसके चलते यह दुर्घटना हुई है। उन्होंने 3 फेज लोको के लिए पूरी तरह से प्रशिक्षित कर काम कराने की मांग की है ताकि भविष्य मे ऐसी घटना किसी कर्मचारी के साथ न हो।









