कैंसर के प्रति जागरूकता व रोकथाम का संदेश लेकर मनाया गया विश्व कैंसर दिवस

0
9

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के निर्देशन में एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रशासन डॉ सुनीता तिर्की के नेतृत्व में विश्व कैंसर दिवस मनाया जिसमें मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने विश्व कैंसर दिवस के बारे में जानकारी दी।

इस दौरान डॉ कुलदीप स्वरूप मिश्रा ने बताया कि इसको मनाने का उद्देश्य कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना है प्रभावित लोगों के साथ एक जुटता दिखाना और विज्ञान नीति के माध्यम से इसके उन्मूलन की दिशा में वैश्विक प्रयासों को मजबूत करना है। इसके साथ ही संक्रमण की रोकथाम के प्रति जनभागीदारी विकसित करना है।

इस अवसर पर डॉ गौरव श्रीवास्तव एवं डॉ राजेश कुमार टी ने बताया कि कैंसर का कारण अनियमित खान-पान प्रोसैस्ड और जंक फूड का सेवन है इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों में जागरूकता फैलाने और इसके रोकथाम के उपाय को जन-जन तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर डॉ गुनानिधि , डॉ ओम प्रकाश डॉक्टर आर्य कृष्णा, डॉ ओम प्रकाश, डॉ इशान खान, डॉ आशुतोष, डॉ विकास, डॉ नितिन उपस्थित रहे एवं गीता चौधरी, एच एम क्रोजर, पी जयमणि, सलमा, पूजा हयारण, प्रिंसी तोमर, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक शैलेंद्र संज्ञा, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एस डी मंसूरी, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक हरभजन, फार्मासिस्ट गुरजिंदर शर्मा, राकेश गुप्ता प्रयोगशाला अधीक्षक, राजेश कंचन एम एच ए, अवधेश, हरीश, इमरत, राजेंद्र, वसीम खान, पंकज नेहा एक्स-रे सहायक, निशा फिजियोथैरेपिस्ट समस्त पैरामेडिकल स्टाफ भी उपस्थित रहे। सहायक नर्सिंग अधिकारी सुनीता अहमद ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here