झांसी। 8 अप्रैल को गाड़ी संख्या 02107 लोकमान्य तिलक लखनऊ होलीडे स्पेशल के कोच एस 1 का तकनीकी कारणों से ब्रेक ब्लॉक फेल हो गया था। इस कारण ट्रेन भीमसेन स्टेशन पर 13:06 से 13:43 बजे तक खड़ी रही। गाड़ी के गार्ड एवं ड्राइवर द्वारा फायर एग्जीक्यूटर की सहायता से चक्के को ठंडा करके ब्रेक ब्लॉक को रिलीज किया गया। इसके कारण बढ़ी घटना टल गई।