साहू क्लब ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

झांसी। साहू क्लब ( 777 ) के तत्वधान में नैंसी विवाह घर में हरियाली तीज पर हरियाली क्वीन सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए आयोजक क्लब की अध्यक्ष ममता साहू लश्करी हरियाली तीज के धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा महिला सशक्तिकरण पर बल दिया।

समारोह में तीज के उपलक्ष में आयोजित प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। इस दौरान  हरियाली क्वीन रीता अग्रवाल रही जबकि हाऊजी गेम विजेता ममता साहू और मेहंदी में वर्षा साहू, दीप्ति सोनी नम्रता विजेता रहीं।  कार्यक्रम में महिलाओं को सुहाग की सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में राममूर्ति कोटिया, जय देवी, सरोज साहू, सुमन साहू, सरिता साहू, उषा, अमिता साहू आदि उपस्थित रहीं। संचालन सीमा नरवरिया और आस्था अरजरिया ने किया। आभार व्यक्त बृजेंद्र लश्करी ने व्यक्त किया।