– उप चुनाव में 1274 मतों से राममूर्ति पत्नी लेखराज सिंह यादव जीतीं

झांसी। जनपद में नगर पंचायत रानीपुर अध्यक्ष पद के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को करारी मात का सामना करना पड़ा। बाहुबली लेखराज सिंह यादव की धर्मपत्नी राममूर्ति ने 1274 मतों से जीत दर्ज कर ली।
मऊरानीपुर तहसील सभागार में चली नगर पंचायत रानीपुर के अध्यक्ष पद के उप चुनाव की मतगणना के पूर्ण होने पर उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर अंकुर श्रीवास्तव के द्वारा प्रत्याशियों को मिले मतों का विवरण दिया गया।
इसमें क्रमशः ओमप्रकाश को कुल 18, चंद्र प्रकाश इटौलिया को 1088, प्रदीप गुप्ता को 1504, राजीव को 743, दिनेश को 38, दीपक को 536, राममूर्ति को 2778, विनीता को 207, वंशगोपाल को 24, संतोष कुमार को 18, स्वामी प्रसाद को 54, हिम्मत खान को 475 मत प्राप्त हुए। इस दौरान कुल 7518 मतपत्रों की गिनती की गई। नोटा पर कुल 35 मत पड़े।