प्रयागराज। रेलवे सुरक्षा बल, उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज, आगरा एवं झांसी मण्डल में कार्यरत 7 बल सदस्यों को अपनी 15 वर्षों तक पूर्ण निष्ठा, कौशल एवं साहस से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष-2019 के लिए प्रद्युम्न कुमार ओझा, प्रभारी निरीक्षक, रेसुब, कानपुर सेन्ट्रल जितेन्द्र सिंह, सहायक उपनिरीक्षक, रेसुब, मुख्यालय वर्तमान तैनाती सतर्कता विभाग/उमरे एवं संतोष कुमार राय, सहायक उपनिरीक्षक, रेसुब पोस्ट नैनी, अखिलेश कुमार सिंह हेड कान्स्टेबल-पोस्ट प्रयागराज छिवकी, कमलाकान्त मिश्रा, हेड कान्स्टेबल पोस्ट माण्डा शशिधर यादव, कान्स्टेबल पोस्ट कानपुर सेन्ट्रल एवं दिनेश कुमार श्रीवास, कान्स्टेबल, झांसी को उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।
इसी प्रकार 10 बल सदस्यों को 25 वर्षों तक रेलवे सुरक्षा बल में विभिन्न स्थानों पर अभी तक ईमानदारी, निष्ठापूर्वक एवं साहस के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए कमलेश प्रसाद शुक्ला निरीक्षक-विशेष आसूचना शाखा प्रयागराज, अनिल कुमार गौतम उप निरीक्षक प्रशासन पोस्ट आगरा, ओमप्रकाश शर्मा सहायक उपनिरीक्षक-डॉग स्क्वाड आगरा, कृष्णानन्द तिवारी सहायक उपनिरीक्षक-टूण्डला प्रयागराज, फतेह बहादुर सिंह सहायक उपनिरीक्षक-पोस्ट प्रयागराज छिवकी, नाथू राम यादव हेड कान्स्टेबल झांसी, संतोष कुमार शर्मा हेड कान्स्टेबल आगरा, रामबाबू मिश्रा हेड कान्स्टेबल पोस्ट फतेहपुर, अनिल कुमार रजक, हेड कान्स्टेबल झांसी एवं परमात्मा मिश्रा, हेड कान्स्टेबल मिर्जापुर को गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा वर्ष-2019 के लिए अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया है।

उत्कृष्ट/अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले उपरोक्त सभी बल सदस्यों को महानिदेशक/ रेलवे सुरक्षा बल/नई दिल्ली एवं श्री रवीन्द्र वर्मा, महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त/ रेलवे सुरक्षा बल/उत्तर मध्य रेलवे द्वारा बधाई दी गयी है। सूचि निम्न है इसमें —

1 आई.पी.एफ कानपुर प्रद्युम्‍न कुमार ओझा उत्कृष्ट सेवा पदक।
2 ए.एस.आई. मुख्यालय, प्रयागराज जितेन्‍द्र सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक।
3 ए.एस.आई. नैनी संतोष कुमार राय उत्कृष्ट सेवा पदक
4 हेड कॉन्सटेबल प्रयागराज छिवकी अखिलेश कुमार सिंह उत्कृष्ट सेवा पदक।
5 हेड कॉन्सटेबल माण्डा कमला कान्‍त मिश्रा उत्कृष्ट सेवा पदक।
6 कॉन्सटेबल कानपुर सेन्ट्रल शशिधर यादव उत्कृष्ट सेवा पदक।
7 कॉन्सटेबल झांसी दिनेश कुमार श्रीवास उत्कृष्ट सेवा पदक।
8 आई.पी.एफ. प्रयागराज कमलेश प्रसाद शुक्‍ला अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
9 ए.एस.आई. आगरा ओमप्रकाश शर्मा अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
10 ए.एस.आई. टूण्डला कृष्‍णानन्‍द तिवारी अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
11 ए.एस.आई. प्रयागराज छिवकी फतेह बहादुर यादव अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
12 एस.आई. आगरा अनिल कुमार गौतम अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
13 हेड कॉन्सटेबल झांसी ना‍थू राम यादव अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
14 हेड कॉन्सटेबल आगरा संतोष कुमार शर्मा अति उत्कृष्ट सेवा पदक।
15 हेड कॉन्सटेबल फतेहपुर रामबाबू मिश्रा अति उत्कृष्ट सेवा पदक
16 हेड कॉन्सटेबल झांसी अनिल कुमार रजक अति उत्कृष्ट सेवा पदक
17 हेड कॉन्सटेबल मिर्जापुर परमात्‍मा मिश्रा अति उत्कृष्ट सेवा पदक