– भाजपा की जिला कार्यकारिणी की बैठक में विविध मुद्दे पर चर्चा
झांसी। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में जिला कार्यसमिति की बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह उपस्थित रहीं।
प्रथम सत्र के वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल यादव ने कोरोना काल में कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य को सराहा व श्री राम मंदिर निर्माण, धारा 370 जैसे ऐतिहासिक कार्यों की चर्चा करते हुए प्रदेश में योगी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इसके बाद अमित श्रीवास्तव महानगर उपाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन अंकुर दिक्षित, शैलेंद्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया उसके उपरांत उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन किया। द्वितीय सत्र में जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने बताया कि अगस्त के प्रथम सप्ताह में मंडल कार्यसमिति आयोजित की जाएंगी जिसमें दो सत्र होंगे, 23 ,24 ,25 जुलाई विशेष टीकाकरण अभियान के तहत कार्यकर्ता जन सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्प डेस्क लगाएगा, 20 जुलाई तक स्वास्थ स्वयं सेवक योजना जो कि तीसरी लहर से बचाव के लिए संगठन सहयोग के लिए महिला, पुरुष ,डॉक्टर ऐसे 3 लोगों की सूची तैयार कर प्रदेश को भेजेगा, 24 जुलाई गुरु पूर्णिमा पर मंदिर जाकर मठों में जाकर गुरु व महंतों का सम्मान करेगा, 25 जुलाई मन की बात कार्यक्रम हर बूथ पर आयोजित किए जाएंगे, 26 से 31 जुलाई हमारे नवनिर्वाचित प्रधान, बीडीसी, जिला पंचायत सदस्य का भारतीय जनता पार्टी सम्मान करेगी। पार्टी के ब्लाक प्रमुख जिला पंचायत अध्यक्ष का सम्मान प्रदेश स्तर पर भी होगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर गरीब कल्याण अन्न वितरण योजना जो कि निशुल्क है उसके लिए गरीब जनता को जागरूक कर वितरण केंद्रों पर कार्यकर्ता सहयोग करेंगे, इस अवधि में बूथ समितियों का सत्यापन भी होगा , 1 सितंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य पार्टी के कार्यकर्ता बी एल ए कार्य करेंगे यह सभी कार्यक्रम बूथ लेवल पर होंगे।
तृतीय समापन सत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष झांसी प्रभारी कमलावती सिंह ने कहा कार्यकर्ताओं के लिए संगठन ही सर्वोपरि है, सभी को अब 2022 के लिए कमर कसनी है। आगामी सभी कार्यक्रम गंभीरता से लेने होंगे। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति को भी पंचायत चुनाव में स्थान मिला जोकि भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है यह बड़ा गर्व का विषय है। भाजपा धर्म संप्रदाय की बात नहीं करती वह समाज के प्रत्येक व्यक्ति को लेकर साथ चलती है बाकी सभी दल बरसाती मेंढक ओं की तरह कार्य करते हैं अब हमारे पास 4 माह है हमें कमरकस कर 2022 के लिए लगना है आज हमारी प्रत्येक जीत कार्यकर्ताओं की बदौलत है संगठन कार्यकर्ताओं का सम्मान करता है।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप सराओगी, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध गुबरेले, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय दुबे मंच पर आसीन रहे। संचालन अतुल जैन बंटी ने व आभार नंदकिशोर भीलवारे ने किया। बैठक में जगत राजपूत, मोहन सिंह यादव, डॉक्टर कंचन जयसवाल, ललित जैन, जगदीश साहू, गिरजा तिवारी ,बालमुकुंद अग्रवाल ,मनमोहन गेड़ा ,किरण बुक सेलर ,चित्रा सिंह ,अमित साहू ,संजीव तिवारी ,मनोज गुप्ता ,जगदीश कुशवाहा ,प्रियांशु डे ,सौरव मिश्रा ,कुबेर नाथ मिश्रा ,प्रमोद कुशवाहा ,संजय आनंद ,ऋषि सैनी ,नागेंद्र पाल ,अभिषेक जैन ,जितेंद्र तोमर ,प्रवीण समाधिया, मनोज श्रीवास ,धीरज मिश्रा ,राहुल तिवारी ,अमर सिंह कुशवाहा, अरविंद राजपूत ,कमलेश परिहार ,नीता अवस्थी ,नीलम सकरिया आदि उपस्थित रहे।