– निर्मोही अखाड़ा के अध्यक्ष का अंचल अडजरिया के आवास पर हुआ आगमन
झांसी। शुक्रवार को त्रिदेव मंदिर धजराई जाते समय वृंदावन के आए हुए महंत मदन मोहन दास महाराज वीर समीर अध्यक्ष निर्मोही अखाड़ा का आगमन राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया के निवास पर हुआ। जहां पर गुरु पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम में महंत की पूजा संपन्न हुआ। इस अवसर पर महाराज मोहनदास ने बताया कि ययाति बहुत पुण्यशाली राजा था। उसके पुण्य प्रताप के चलते स्वर्ग में इंद्र ने अपने आसन पर बैठाया परंतु अंदर से ईष्र्या के कारण इंद्र ने ययाति को नीचे फेंक दिया। तब साधू संतों ने अपने पुण्य देकर ययाति को इंद्र से भी ऊपर ब्रह्म लोक में पहुंचाया। कहने का आशय है की आज मनुष्य भक्त का वैभव संपन्नता देखते स्वयं ही ईष्र्यावश दुश्मन बन जाता है। आज हर व्यक्ति सिर्फ अपनी प्रशंसा सुनना पसंद करता है। गुरु पूजन के अवसर पर प्रेम प्रकाश, स्वतंत्र गुप्ता, सुशील शर्मा, गौरी शंकर दुबे, मुकेश मिश्रा, दीपांशु, अनिल, अनूप आदि उपस्थित रहे। अंचल अरजरिया में बताया की महाराज श्री 23 जुलाई को टीकमगढ़ तथा 24 जुलाई को वृंदावन व 25 जुलाई को गोवर्धन गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होंगे।