झांसी। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में इलाइट चौराहा व्यापार मंडल के पदाधिकारी सुभाष गंज व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर तिलक मार्केट से नारेबाजी करते हुए नगर निगम के मुख्य गेट पर धरना देकर प्रदर्शन किया एवं बढ़े हुए किराया 300 से 1200 % को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
दुकानदारों ने महापौर रामतीर्थ सिंघल को ज्ञापन देकर बढ़े हुए किराए को अविलंब वापस लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने कहा कि नगर निगम की झांसी में 12 सौ से अधिक दुकानें हैं नगर निगम का तुगलकी फरमान अविलंब वापस दिया जाए ! महापौर ने व्यापारियों की समस्यायों को सुन कर कहा कि बैठक कर व्यापारी की समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस अवसर पर व्यापारियों ने दुकान का ट्रांसफर दुकानों की मरम्मत एवं दुकानों को डबल स्टोरी करने की भी बात रखी।
धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, इलाइट चौराहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता, सुभाष गंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय खुराना, गुड्डन अग्रवाल, किशन पंजाबी मामा, आशीष बिरथरे, सुरेश चंद्र अग्रवाल, जमील अहमद, मोहम्मद अशफाक, गुलशन अरोरा, दीपक भसीन, सुनील शुक्ला, राकेश श्रीवास्तव, शफीक खान, अशोक अरोड़ा, मुस्ताक सकलेन, श्याम साहू, मनोज मनोचा, विजेंद्र अग्रवाल, मोहम्मद अजीम, मुकेश राय आदि लोग उपस्थित रहे। महापौर के आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपनी दुकानें खोल ली धरना प्रदर्शन में सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।