झांसी। एन सी आर एम यू की ई एम एस 2 स्टोर ब्रांच झांसी में कॉ शशी कपूर की अध्यक्षता में 1968 की आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की एक दिन की हड़ताल में शहीद हुए कॉमरेडस को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करके शहीदी दिवस मनाया गया।

इस मौके पर 1968 की हड़ताल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर कॉ आर पी शर्मा, दिलीप राठौर, ए पी सिंह, नाहर सिंह, मस्त राम, मक्खन सिंह, बिपुल कुमार, विभाष सिंह, अजय कुमार यादव, सरोज कुमार आदि उपस्थित रहे। संचालन शाखा सचिव कॉ जगत पाल सिंह यादव ने किया।