झांसी। खेल विभाग, उ0प्र0 के संयोजन में हाॅकी इण्डिया, नई दिल्ली के कायर्क्रम के अन्तर्गत बुन्देलखण्ड में उत्तर प्रदेश, जिला प्रशासन झांसी एवं क्षेत्रीय खेल कायार्लय के संयुक्त समन्वय में मेजर ध्यानचन्द स्पोर्ट्स स्टेडियम, झांसी पर आयोजित ’’11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हाॅकी चैम्पियनशिप-2021’’ का शुभारम्भ मुख्य अतिथि उपेन्द्र तिवारी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण व पंचायतीराज (एम.ओ.एस.) उत्तर प्रदेश एवं अनुराग शर्मा सांसद झाॅसी-ललितपुर लोकसभा क्षेत्र, विशिष्ट अतिथि जवाहर लाल राजपूत विधायक गरौठा, पवन कुमार गौतम अध्यक्ष जिला पंचायत, डाॅ0 आर0पी0 सिंह महासचिव उ0प्र0 हाॅकी/निदेशक खेल उ0प्र0, जोगिन्दर कुमार पुलिस उप महानिरीक्षक झाॅसी परिक्षेत्र, अशोक ध्यानचन्द अर्जुन अवार्ड/ओलम्पियन उपस्थिति में किया गया रहे। समारोह की अध्यक्षता जिलाधिकारी आन्द्रा वामसी ने की।

अतिथिगण का स्वागत जिलाधिकारी एवं प्र0 क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर व सुबोध खाण्डेकर सचिव झाॅसी हाॅकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर शैलेष कुमार मुख्य विकास अधिकारी, शिवहरि मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, संजय कुमार पाण्डेय अपर जिलाधिकारी (न्यायिक), सर्वेश कुमार दीक्षित उपाध्यक्ष झाॅसी विकास प्राधिकरण, नगर मजिस्ट्रेट, शादाब असलम अपर नगर आयुक्त, गुलाब चन्द्र राम सेवा योजक, जगदीश राम गौतम जिला पंचायत राज अधिकारी, नवीन कुमार सिंह क्रीड़ा अधिकारी रामपुर, निशा मिश्रा कोषाध्यक्ष उ0प्र0 हाॅकी/सेवानिवृत्त क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, संजीव सरावगी सहायक कोषाधिकारी, उप क्रीड़ा अधिकारी राममिलन आगरा व रंजीतराज लखनऊ आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान मुख्य एवं विषिष्ट अतिथियों द्वारा हाॅकी इण्डिया, नई दिल्ली से नामित आफिसियलों एवं हाॅकी राजस्थान व हाॅकी अण्डमान एण्ड निकोबार टीम के खिलाड़ियों के परिचय प्राप्त किया।

21 अक्टूबर को खेले गये मैचों के परिणाम इस प्रकार रहे – हाॅकी झारखण्ड एवं दिल्ली हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी झारखण्ड की टीम 03-00 गोल से विजयी रही। हाॅकी राजस्थान एवं हाॅकी अण्डमान एण्ड निकोबार के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी राजस्थान की टीम 21-00 गोल से विजयी रही। हाॅकी कनार्टक एवं तेलंगाना हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी कनार्टक की टीम 07-00 गोल से विजयी रही। हाॅकी यूनिट आफ तमिलनाडू एवं त्रिपुरा हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में हाॅकी यूनिट आफ तमिलनाडू की टीम 12-00 गोल से विजयी रही। उत्तर प्रदेश हाॅकी एवं असम हाॅकी के मध्य खेले गये मैच में उत्तर प्रदेश हाॅकी की टीम 02-00 गोल से विजयी रही। केरल हाॅकी एवं हाॅकी जम्मू एण्ड कश्मीर के मध्य खेले गये मैच में केरल हाॅकी की टीम 04-00 गोल से आगे चल रही है।
संचालन – अनुरूद्ध रावत उद्घोषक (झाॅसी) एवं असमा खांन उद्घोषिका (झाॅसी), हाॅकी इण्डिया प्रतिनिधि महेन्द्र नेगी (दिल्ली), मैनेजर/अम्पायर जी.एस. सांगा (पंजाब)
टूनार्मेन्ट डाॅयरेक्टर -सुश्री रोहिनी बोपन्ना (कनार्टक) रहे।
निणार्यक/अम्पायर – वन्दना रघुवंशी मध्य प्रदेश, निर्मला डागर हरियाणा, रैनू बाला पंजाब, विवके काले महाराष्ट्रा, विवके सोनी उत्तर प्रदेश, सौरभ शर्मा दिल्ली, अरलोल्ड जेवियर महाराष्ट्रा, प्रीति सिंह बिहार, श्वेता किशोर पाटिल महाराष्ट्रा, निशा देवी हरियाणा, भाग्यश्री, प्रवीण अग्रवाल महाराष्ट्रा, रमा प्रमोद पोटनिस महाराष्ट्रा, योगिता पासी महाराष्ट्रा, मोहित सिंह उत्तराखण्ड, नेपोलियन चंनाबथाॅमन मणिपुर, प्रियेश के. गोडा कनार्टक, महेश्वर सिंह नेगी उत्तराखण्ड, राजन एका उड़ीसा, मनीष कुमार द्विवेदी उत्तर प्रदेश रहे। अन्त में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह् भेंट कर अभिवादन किया ।

22 अक्टूबर को खेले जाने वाले मैच मैच – 1 – उड़ीसा बनाम हाॅकी हिमाचल प्रातः 07ः00 बजे, 2- हाॅकी पंजाब बनाम हाॅकी आन्ध्र प्रदेश प्रातः 08ः45 बजे, 3- हाॅकी चण्डीगढ़ बनाम हाॅकी अरूणांचल प्रातः 10ः30 बजे, 4- हाॅकी हरियाणा बनाम एल ई पांडुच्चेरी हाॅकी दोपहर 12ः15 बजे, 5- हाॅकी महाराष्ट्रा बनाम हाॅकी बिहार अपरान्ह् 02ः00 बजे, 6- हाॅकी मध्य प्रदेश बनाम हाॅकी बंगाल अपरान्ह 03ः45 बजे मैच होंगे।