– झांसी में हिन्दू जागरण मंच व राष्ट्रभक्त संगठन ने ज्ञापन सौंपा

– प्रकरण में दोषियों पर हो सख्त कार्यवाहीः अंचल अड़जरिया

 

झांसी। उप्र के जिला बांदा अन्तर्गत नरैनी नगर पंचायत व तहसील के अफसरों द्वारा लगभग 250 गायों को मप्र के पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा के जंगल में दफनाए जाने के प्रकरण से हिन्दू संगठनों में आक्रोश है। इस मामले में झांसी मंडल मुख्यालय पर हिन्दू जागरण मंच एवं राष्ट्रभक्त संगठन के कार्यकर्ताओं व संतों द्वारा प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अंचल अड़जरिया के नेतृत्व एवं बुंदेलखंड से पीठाधीश्वर अनिरुद्धाचार्य महाराज के सानिध्य में मंडलायुक्त को सौंपा।

इस दौरान जानकारी देते हुए अंचल अड़जरिया ने बताया कि बांदा अन्तर्गत नरैनी नगर पंचायत व तहसील के अफसरों द्वारा बड़ी संख्या में पन्ना जिले के पहाड़ी खेरा के जंगल में ट्रकों में भरकर ड्राइवरों पर दबाव बनाकर करीब 250 गायों को दफना दिया गया है। दफन की गई गायों में अनेकों गाय जिन्दा एवं घायल थी जिनको इन अधिकारियों द्वारा जिन्दा दफन करवा दिया गया। जहां एक ओर उप्र के मुख्यमंत्री स्वयं गायों का पालन करते है एवं अधिकारियों को बराबर निदेर्शित करते रहते हैं कि गायों की सेवा की जाये उनको उचित आश्रय स्थानों पर रखा जाये ऐसा न करने पर कड़ी कायर्वाही की भी बात कही गई है, किन्तु अफसोस है कि मुख्यमंत्री के निदेर्शों का पालन करना तो दूर है संबंधित अधिकारियों ने जिन्दा गायों को दफन कर ऐसा कुत्सित कार्य किया है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाये वह कम है। इस घटना से सरकार और नगर पंचायत की छवि धूमिल हो रही है। हिन्दू जागरण मंच ने मांग करते हुए कहा इस कृत्य में शामिल समस्त दोषी अधिकारियेां/कमर्चारियों पर सख्त से सख्त कायर्वाही की जाये।

ज्ञापन के दौरान विभाग अध्यक्ष पुरुकेश अमरया, जिला महामंत्री जयदीप खरे, महानगर अध्यक्ष रवि खटीक, अरुण कुशवाहा, आदित्य तिवारी, मोनू, शिवम, गोलू, राहुल, संस्कार, के के पांचाल, के पी ठाकुर, प्रतीक, गौरव, शेखर आदि उपस्थित रहे।